बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आज एक ट्वीट किया है, जिसमें एक वीडियो लिंक भी शेयर किया है। ट्वीट करते हुए अमिताभ ने लिखा है कि ‘ये बहुत प्रेरणादायक है .. शुरूआत में वीडियो को देखना मुश्किल है .. मगर मां के प्रोत्साहन को मिस मत करना .. ऐसा करने के लिए बहुत साहस चाहिए।’
so so inspiring .. was so disturbed in the beginning .. but do not miss the encouragement of the Mother .. takes a lot, to do so https://t.co/NDBDtLJ0jB
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) September 12, 2017
उस वीडियो में एक दिव्यांग बच्चा है। उसकी मां अपने बच्चे को स्लाइड झूले पर चढ़ने और उस पर खेलने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उस मासूम बच्चे के हाथ और पैर दोनों ही नहीं है। मां ने इतना प्रोत्साहित करने के बाद बच्चा झूले पर चढ़ जाता है और उसके बाद स्लाइड भी करता है। दरअसल, पहले इस वीडियो को महिंद्रा ग्रुप के एक्जिक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया था।
आप भी देखिए दिल को छूने जाने वाली वीडियो।
At first I couldn't bear to look & then I was left feeling uplifted. I don't think I will ever complain again about any job being too hard.. pic.twitter.com/06mzMAxxjp
— anand mahindra (@anandmahindra) September 11, 2017