बॉलीवुड हिरोइन से इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बनी प्रियंका चोपड़ा हमेशा ख़बरों में बनी रहती है। वह हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा करती रहती है जिससे वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड बनी रहे। पिछले दिनों वो ट्रोलर्स से भिड़ गई थी।अब वो एक बार फिर सुर्ख़ियो में आ गई है। इस बार वो अपने एक विवादित बयान की वजह से मुसीबत में घिरती दिख रही हैं।
ऐसा लग रहा है कि विवादों का सिलसिला प्रियंका चोपड़ा का पीछा छोड़ ही नहीं रहा है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने भारत के सुंदर और शांत राज्यों में शामिल सिक्किम को अशांत और विद्रोह प्रभावित राज्य बताकर नया विवाद खड़ा कर दिया हैं।
टोरंटो इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में प्रियंका ने सिक्किम को उग्रवाद से परेशान राज्य बताया। प्रियंका वहाँ ‘पहुना’ फ़िल्म के लिए पहुँची हुई थीं। यह फ़िल्म सिक्किम पर आधारित है। इस फ़िल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में फ़िल्म ‘पहुना’ को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। आपको बता दे कि प्रियंका ने ‘पहुना’ को प्रोड्यूस किया है। प्रियंका के सिक्किम बयान के बाद ट्विटर पर उनकी खूब आलोचना हुई।
#PriyankaChopra must apologise to people of Sikkim ! Get ur facts straight !
— pb (@primulab) September 13, 2017
उन्होंने ईटी कनाडा नाम की एक मीडिया एजेंसी को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि सिक्किम उत्तर पूर्व भारत में एक छोटा राज्य है। इस राज्य में अब तक फिल्म इंडस्ट्री डिवेलप नहीं हुई है, ना ही इस क्षेत्र से किसी व्यक्ति ने फ़िल्म बनाई है। ये अब तक की पहली फ़िल्म है जो इस इलाके से आ रही है क्योंकि यह इलाका अशांत और विद्रोह प्रभावित है और यहां स्थितियाँ भी काफ़ी विकट है।
प्रियंका के बयान सामने आते ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। एक यूज़र ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा कि सिक्किम शांत राज्य है और यहाँ कभी कोई उग्रवाद नहीं रहा। विवाद को बढ़ते देख मामला शांत करने के लिए प्रियंका की ओर से माफी माँग ली गई है।