बॉलीवुड की अभिनेता करीना कपूर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग के बाद दिल्ली से मुंबई लौटी हैं। करीबन एक हफ्ते से दिल्ली में शूटिंग कर रही थी। करीना की गोद में उनका बेटा तैमूर अली खान भी नजर आया। तैमूर की कुछ तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।
पिछले हफ्ते जब करीना दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं, तब एयरपोर्ट पर तैमूर रोने लगे थे और रोते हुए उनकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई थी। जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई मगर अब मुंबई लौटते हुए तैमूर अलग अंदाज में नजर आए।
आप को बता दें, फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए करीना दिल्ली पहुंची हुई थी और उनके साथ तैमूर भी गए थे यह फिल्म करीना की कमबैक फिल्म है। इस फिल्म में करीना के अलावा अभिनेत्री सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सुमित व्यास नजर आएंगे। इस फिल्म की प्रोड्यूसर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर हैं और एकता कपूर को-प्रोड्यूसर हैं।