आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है,पर इसके अलावा टीवी की एक ओर मशहूर हस्ती का भी आज जन्मदिन है जो टीवी जगत में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। वो सेलिब्रिटी ओर कोई नहीं “एक हज़ारो में मेरी बहना है” की निया शर्मा है। यह बिंदास अभिनेत्री आज 27 साल की हो गई है।
निया से जुड़े अनछूए पहलू-
निया शर्मा दिल्ली की रहने वाली है और उनका जन्म 17 सितम्बर 1990 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली में रहते हुए मास कम्युनिकेशन में अपनी स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी की। बहुत कम लोग जानते है की टीवी जगत में कदम रखने से पहले वो एक रिपोर्टर थी। उनका असली नाम निया शर्मा नहीं बल्कि नेहा शर्मा है। वह अपने परिवार में सबसे छोटी है, उनसे बड़ा एक भाई है। जब वह छोटी थी तब इनके पिता का देहांत हो गया था। निया और उनके भाई की परवरिश इनकी माँ ने की और वह अपनी माँ के बहुत करीब है।
एशिया की तीसरी सेक्सी महिला-

साल 2016 में निया शर्मा ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों जैसे कैटरीना कैफ़,आलिया भट्ट और सोनम कपूर को पीछे छोड़ते हुए, एशिया की तीसरी सबसे सेक्सी महिला होने का ख़िताब अपने नाम किया।
निया, टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशिया वुमेन की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं। साथ ही वो सबसे सेक्सी टीवी स्टार भी बनीं। यह पोल ब्रिटेन के ‘इस्टर्न आई’ अख़बार ने जारी किया था। पोल में निया से आगे दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा रहीं।
टीवी डेब्यू-
निया ने सीरियल “काली- एक अग्निपरिक्षा” से अपना टीवी करियर शुरू किया था। इसके बाद “एक हज़ारो में मेरी बहना है” में मानवी के किरदार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीरियल मै वो कैंसर से पीड़ित एक लड़की के रूप में दिखी। इसके बाद निया 2014 में ज़ी टीवी के शो “जमाई राजा” में मुख्य किरदार निभाया। उनके दोनों किरदारों को सभी लोगो ने बेहद पसंद किया। इस समय वो रियलिटी शो “ख़तरों के खिलाड़ी सीज़न -8” में ख़तरनाक स्टंट करती नज़र आ रही हैं।