रणवीर सिंह बॉलीवुड पर आजकल राज कर रहे हैं। बैंड बाजा बरात से अपने हिंदी फिल्मों का करियर शुरू करने वाले रणवीर आज सफलताओं के शिखर को छू चुके है। रणवीर इतने समझदार अभिनेता है इस बात का पता तो उनकी फिल्मों से हम लगा सकते हैं।अपने किरदारों के लिए रणवीर हमेशा से सुर्ख़ियों में रहे है चाहे वो बैंड बाजा बरात के बिटू शर्मा हो या बाजिराओ मस्तानी के बाजिराओ हर तरफ से इस अभिनेता ने अपना जादू दर्शकों के दिलों पर किया है।
पिछले कुछ महीनों पहले सुर्ख़ियों में आयी संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती जिस पर बहुत बवाल किये जा रहे थे उस फिल्म में रणवीर की पहली तस्वीर आयी है जिसमे साफ़ ज़ाहिर हो रहा है की रणवीर इस फिल्म में क्या-क्या कमाल करने वाले हैं।
ये रही वो तस्वीर

इस तस्वीर में रणवीर पहचान में नहीं आ रहे हैं।रणवीर इस फिल्म में अल्लाउदीन खिलजी की भूमिका में नज़र आएंगे। रणवीर के इस अवतार को बयान करना बहुत मुश्किल है। रणवीर ने इस अवतार को पाने के लिए बहुत मेहनत की है और वो यही चाहते होंगे कि उनकी मेहनत रंग लाये और उनकी यह फिल्म बहुत ज्यादा लोगों को पसंद आये।
आप को बता दें कि रणवीर के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी मुख्या भूमिका में नज़र आएंगे।ये फिल्म संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देश फिल्म है जिसमे दीपिका पादुकोण , शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्या भूमिका में है। फिल्म में रानी पद्मावती की कहानी बतायी गयी है। पद्मावती चित्तौरगढ़ की महारानी थी.संजय लीला की ये तीसरी फिल्म है दीपिका और रणवीर के साथ, इससे पहले रामलीला और बाजिराओ मस्तानी में ये साथ दिखे थे।