लस्सी के सेवन के बहुत फ़ायदे है जैसे ये शरीर को ठंडक देना, स्वस्थ रखना, पाचन क्रिया ठीक रखना। लस्सी में इलेक्ट्रोलाइट औऱ पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो शरीर में नमी बनाए रखती है। इसके अलावा लस्सी इम्युनिटी पावर को भी मजबूत बनाती है। दोपहर के भोजन के बाद लस्सी का सेवन अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया से पाचन तंत्र बेहतर बनता है। अगर आप एसिडिटी से परेशान हैं तो लस्सी का सेवन ज़रूर करना चाहिये। लस्सी की तासीर काफ़ी ठंडी मानी जाती है।जिस वजह से हार्टबर्न या अपच की समस्या से राहत दिलाने में ये बहुत असरदार होता है। आज हम आपके लिए लाए हैं लस्सी की कई वैराईटीज़..
मीठी दही की लस्सी-

दही और चीनी लें और मिक्सी में डाल कर 2 मिनट तक फेंट लें।
अब तोड़ा बर्फ़ और 10 सेकेंड्स तक मिक्स कीजिए। आपको टेस्टी दही की मीठी यम्मी लस्सी तैयार है।
अंगूर और अनार की टेस्टी लस्सी-

सबसे पहले अंगूर को अच्छे से धो लें, अब दही में अंगूर, चीनी, बर्फ के क्यूब्स और चुटकी भर नमक मिलाकर मिक्सी में 2 मिनट ब्लेंड कर लें। इसके बाद ऊपर से कुछ अनार के दाने डालकर सजाएँ और गिलास में भरकर लाजवाब अंगूरी लस्सी सर्व करें।
मैंगो लस्सी-

सबसे पहले 2 आमों को छीलकर इसकी गुठली अलग कर दें और इसका पल्प(गूदा) निकाल लें। अब आम के गूदे को छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब मिक्सी में आम के टुकड़ों को डाल दें साथ में चीनी, और दही भी मिला दें। इन सभी को मिक्सी ऑन करके अच्छे से 1 मिनट तक ब्लेंड कर लें बर्फ के कुछ टुकड़े डाल कर सर्व करें। हैं ना कितनी लाजवाब मैंगो लस्सी?