अगर आप अपने घर में किसी छोटे से आयोजन की तैयारी करने की सोच रहे है तो वेज मैगी कबाब और चीज़ पराठे बेहतरीन विकल्प हो सकते है, ये व्यंजन आपके आयोजन के लिए ना सिर्फ पूर्ण आहार होगें बल्कि आपको अपने आहार श्रंखला के लिए और अधिक व्यंजनों को तैयार करने की आवश्यकता भी नहीं होगी।
वेज मैगी कबाब ऐसे बनाएं:-
सामग्री
- एक पैकेट मैगी
- एक ब्रेड का पैकेट
- एक बड़ा बारीक़ कटा हुआ प्याज़
- नमक स्वाद अनुसार
वेज कबाब बनाने की विधि
पहले मैगी को एक कढाही मे अच्छी तरह से उबाल लें, फिर एक अन्य कटोरी में बारीक कटे हुए प्याज़ में ब्रेड को मिला लें, परन्तु ब्रेड को अच्छे से बारीक करने के बाद ही कटे हुए प्याज़ में मिलाएं, तत्पश्चात उबली हुई मैगी को प्याज़ और ब्रेड वाले मिश्रण में मिलाये। तत्पश्चात मिश्रण में मैगी मसाला, नमक(स्वादानुसार), लाल मिर्च डालें, उसके बाद मिश्रण की गोल गोल आलू टिक्की बना ले और तेल में भूरा रंग होने तक तले। अब आपका यह स्वादिष्ट व्यंजन परोसने के लिए तैयार है।

चीज़ पराठा ऐसें बनाये:-
सामग्री
- आटा(गुथा हुआ)
- मोज़्रेला चीज़
- बारीक़ कटा हुआ प्याज़
- बारीक कटी हुई सब्जियां(उबली हुई)
- नमक (स्वादानुसार)
चीज़ पराठे बनाने विधि
पहले गुथे हुए आटे की गोल लोई बना लें फ़िर उसे रोटी के आकार का बेल लें, तत्पश्चात चीज़ और उबली हुई सब्जियों का मिश्रण रोटी के ऊपर फैलाएं, ध्यान रखियेगा पहले चीज़ उसके बाद सब्ज़ियों का मिश्रण रोटी के ऊपर फैलाएं इसके साथ ही मिश्रण में नमक और लाल मिर्च भी डालें। तत्पश्चात उसी आकार की एक और रोटी बेलें तथा मिश्रण के उपर अच्छी तरह से रखकर चिपका दें। तत्पश्चात पराठे को हल्का से बेलें फर गर्म तवे पे गहरा भूरा होने तक सेकें,अपनें मनपसंद आकारों में काट कर रख ले,अब आपका यह स्वादिष्ट व्यंजन परोसने के लिए तैयार है।

इस प्रकार के व्यंजनों के साथ आप अपने आयोजनों को बेहतरीन बना सकतें है और इसके लिए आपको ज्यादा परिश्रम की भी आवश्यकता नहीं है।