अच्छी सेहत यानी लंबी उम्र का वादा। आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में लोगों का किसी ना किसी बीमारी से ग्रसित होना आम बात हो गई है।
क्या आपको नहीं लगता कि सेहतमंद रहना ज़रूरी है? अगर हां, तो इन टिप्स और नुस्खों पर ध्यान दीजिए जिन्हें अपनाने से आप अच्छी सेहत की ओर सकारात्मक कदम बढ़ा सकते हैं।
1पालक
पालक में कैरोटीन और क्लोरोफिल पाया जाता है। यह कैंसर से बचाव में सहायक हैं। आंखों की रोशनी के लिए भी पालक अच्छा माना जाता है। पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने के लिए भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। पालक से त्वचा निखरी और जवान रहती है और यह बालों के लिए भी अच्छा है।
2अंगूर
आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ. पीसी प्रसाद के अनुसार अंगूर में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई पाया जाता है। इसलिए अंगूर का सेवन फ़ायदेमन होता है। माइग्रेन के दर्द, ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम, खून की कमी, आदि बीमारियों को कम करने में अंगूर लाभदायक होता है।
3करें दाल का सेवन
तले-भुने खाने और अन्य फैटी चीजों से परहेज करें इससे बहुत से बीमारियों का ख़तरा होता है। अपने खाने में दालों का प्रयोग करें। दाल जैसे चना, मूँग दाल, अरहर, उड़द आदि सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।
हर दाल के अपने पौष्टिक और लाभदायक गुण होते हैं। दाल में प्रोटीन की अधिक मात्रा पाई जाती है। डॉक्टर भी दाल खाने की हिदायत देते हैं।
4आंवले का जूस
सुबह खाली पेट एक ग्लास पानी में 2 चम्मच आंवले का जूस मिलाकर पिएं। इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाएंगे। अगर पेशाब संबंधित तकलीफ़ है तो यह नुस्ख़ा कारगर साबित हो सकता है क्योंकि इसके सेवन से पेट और किडनी भी साफ होते है।
5धूम्रपान से रहें दूर
धूम्रपान से कैंसर, दिल का दौरा, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियाँ होती है। धूम्रपान और नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति की उम्र घटाता है। धूम्रपान करने वाला व्यक्ति हर आठ दिन बाद अपनी उम्र का एक दिन कम कर लेता है।
6नींद ज़रूर लें
मानसिक और शारीरिक विकास के लिए नींद ज़रूरी है। अगर आप ठीक से नींद नहीं लेते हैं तो मोटापा, डिप्रेशन, मधुमेह, दिल की बीमारी और होती हैं।
सोते वक्त टी.वी मत देखिए और न ही मोबाइल वगैरह का इस्तेमाल कीजिए। इससे आँखों पर ज़ोर पड़ता है और आँखों को नुकसान पहुँचाता है।
उपर दी गई सारी जानकारी रीसर्च से ली गईं हैं। कृपया नुस्खों पर अमल करने से पहले डॉक्टर से अवश्य परामर्श लें।