लड़कियाँ हर मामले में बहुत चूज़ी होती हैं। उन्हे हर चीज़ परफेक्ट चाहिए होती है। पर क्या आप जानते हैं कि लड़कों के मामले में लड़कियों को बियर्ड वाले मर्द ज़्यादा पसंद होते है? एक सर्वे के अनुसार लड़कियों को दाढ़ी वाले लड़के, शेव वाले लड़कों की तुलना में अधिक पसंद होते हैं। आज हम अपने इस पोस्ट के ज़रिए आपको बताएँगे कि क्यों लड़कियों को दाढ़ी वाले पुरुष ज़्यादा भाते हैं।
1रफ-टफ लुक में लड़के काफ़ी हैंडसम लगते हैं
अधिकतर लड़कियों का कहना है कि लड़के हल्की बियर्ड में ज्यादा सेक्सी लगते हैं। क्लीन शेव में लड़के बड़े ही सीधे और बच्चों जैसे दिखते हैं।
2स्टबल बियर्ड में लड़के लगते हैं फैशनेबल
स्टबल बियर्ड में लड़के हल्की ट्रिम की हुई दाढ़ी रखते हैं। लड़कियों की माने तो हल्की सी बढ़ी हुई दाढ़ी में लड़के ना ज़्यादा रफ-टफ और ना ज़्यादा क्लीन शेव्ड लगते हैं। इसलिए कई लड़कियों को लड़कों पर इस टाइप की दाढ़ी पसंद आती है।
3स्ट्रॉंग पर्सनैलिटी( शक्तिशाली व्यक्तित्व) वाले लगते हैं
कई लड़कियों की अनुसार बियर्ड लुक वाले लड़के ज्यादा स्ट्रांग नज़र आते हैं। शायद इसी वजह से लड़कियां इनसे जल्दी इंप्रेस हो जाती हैं। हालाँकि कुछ लड़कियों को चॉकलेटी लड़कें पसंद होते हैं। लेकिन ऐसी लड़कियों की तादाद कम है।
4सुरक्षित महसूस होता है
कई महिलाओं के अनुसार बियर्ड वाले मर्द थोड़ा ज्यादा समझदार लगते हैं। ऐसे मर्द अपनी जिम्मेदारी अच्छे से और ईमानदारी से निभाते हैं। इसलिए लड़कियों को उनके साथ सुरक्षित महसूस होता है।
5परिपक्व(मेच्योर) लगते हैं
लड़कियों को मैच्योर दिखने वाले लड़के काफ़ी पसंद आते हैं। चहरे पर जिद्दी और एटिट्यूड वाला लुक महिलाओं के आकर्षण का केन्द्र बनता है।