रोज़मर्रा की जिंदगी में आपका भी पाला कई ऐसी मान्यताओं से पड़ा होगा जिनको हम आज तक बेवजह फॉलो करतें आ रहें है। पर इनकें बारे में आज हम कुछ ऐसे रोचक तथ्य बतानें जा रहें हैं, जो आप ज़रूर जानना चाहतें होगें।
6नदी में सिक्के फेंकना
माना जाता है कि नदी में सिक्के फेंकने से सफलता मिलती है। आज भी यह भारत के काफी जगहों पर प्रामाणित है। इसका कारण यह है कि पुराने वक्त में सिक्के पीतल के होते थे। पीतल पानी को स्वच्छ कर देता है और कीटाणु मार डालता है। उस वक्त नदियों से ही पीने को पानी मिलता था। तो नदियों में सिक्के डालने से पानी स्वच्छ मिलता था और हमारे शरीर में भी थोड़ा पीतल जाता। इसलिए कहा जाता है कि नदी में सिक्के डालना शुभ है। किंतु आज के सिक्के स्टेनलेस स्टील से बने है। इनका नदी में कुछ असर नहीं होता है। ये अब सिर्फ एक अंधविश्वास बन रह गया है।
5रात के समय झाड़ू लगाने से घर में आता है बुरा समय
गुजरे जमाने में जब बिजली की सुविधा नहीं थी, उस समय लोगों से सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाने के लिए नहीं कहा जाता था। सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाने पर महत्वपूर्ण वस्तुओं के खो जाने या किसी और स्थान पर चले जाने की आशंका रहती थी। इसलिए, सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने की मनाही रहती थी।
4श्मशान से आने के बाद नहाना चाहिए
पहले लोगों के पास हेपेटाइटिस, चेचक और अन्य घातक रोगों से बचने के लिए टीकाकरण जैसी चिकित्सक सुविधाएं नहीं थीं। इसलिए उन्होंने इन घातक बिमारियों से बचने के लिए कई नियम बनाए। उनमें से एक था कि किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद घर आकर स्नान करना चाहिए। जिससे लोग इन घातक बीमारियों से बच सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इस नियम को अंधविश्वास बना दिया गया। लोगों ने इस नियम को भूतों-प्रेतों की कहानियों से जोड़ दिया।
3रात के समय पीपल के पेड़ के पास नहीं जाना चाहिए
रसायनशास्त्र वैज्ञानिक जन वन हेल्मोंत ने 17वीं सदी में खोजा था कि पौधे सूरज से रोशनी लेकर बढ़ते हैं। उससे पहले लोगों को यह तक पता नहीं था कि सूरज कि रोशनी और कार्बन डाईऑक्साइड का पौधों से क्या संबंध होता है? लेकिन हमारे पूर्वजों को प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के बारे में पता था जिससे उन्होंने लोगों को रात के समय पेड़ों के नजदीक सोने के लिए मना कर दिया था. लेकिन लोगों ने पीपल के पेड़ के साथ यह तथ्य जोड़ लिए कि पीपल के पेड़ पर भूत रहते हैं इसलिए इस पेड़ के पास रात के समय नहीं जाना चाहिए।
2मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बाल साबुन से नहीं धोने चाहिए