क्या आपके घर में पैसों की बरकत नहीं होती। अधिक मेहनत करने पर भी आर्थिक तंगी दूर नहीं होती है। ऐसी चिंताएॅं आपको घर के वास्तुदोष के कारण हो सकती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से पैसों से जुड़ी चिंताओं से छुटकारा पाया जा सकता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो हो सकती है। साथ ही घर में वैभव भी बना रहता है। आप भी इन उपायों को अपनाकर धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पा सकते है :-
1. घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर रोज़ पूजा करने से पैसों की बरकत होती है।
2. घर में वास्तुदोष होने के कारण भी धन की कमी रहती है। इसलिए वास्तुदोष को दूर करने के लिए घर में वास्तु भगवान की प्रतिमा या तस्वीर रखने से लाभ होता है, साथ ही धन की तंगी से भी छुटकारा मिलता है।
3. घर के मुख्य द्वार में लक्ष्मी माता और भगवान कुबेर या स्वास्तिक के चिन्ह की तस्वीर लगाने से धन की कभी कमी नहीं होती।
4. मिट्टी का छोटा घड़ा या सुराही में पानी भरकर घर की उत्तर दिशा में रखने से पैसों की तंगी कभी नहीं होती। इसे खाली न होने दें, जल के समाप्त होने पर दोबारा भर दें।
5. घर के उस स्थान में जहाॅं पारिवारिक सदस्य अधिक समय व्यतीत करते हो, वहाॅं चाँदी, पीतल या ताँबे का पिरामिड रखने से आय के साधनों में बढ़ोतरी होती है और पैसों की कमी नहीं होती।
6. घर से संबंधित कठिनाईयों से छुटकारा पाने के लिए धातु से निर्मित कछुआ और मछली रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है और इसे बरकत भी बनी रहती है।