वास्तुशास्त्र का हमारे जीवन में काफ़ी महत्व होता है । घर में किस वस्तु को कहीं रखना है तो किस दिशा या स्थान पर रखें, उसकी जानकारी वास्तु–शास्त्र से मिलती है।
माना जाता है कि वास्तु–शास्त्र के अनुसार अगर घर को सजाया जाए तो घर में खुशहाली आती है। कई बार हम घर का वातावरण अच्छा करने के लिए पौधे लगाते हैं परंतु वास्तु ठीक न होने के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। अगर इन्हीं पौधों को वास्तु में बताए गए स्थान पर लगाया गाए तो आपके लिए बहुत शुभ होगा। वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर में ज़रूर होना चाहिए।
तुलसी हमेशा घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएँ-
मान्यता है कि इस पौधे में साक्षात माँ लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे के घर में होने से कंगाली दूर होती है। साथ ही इसे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। अगर नकारात्मक ऊर्जा होती भी है तो यह उसे नष्ट कर, घर में धन की वृद्धि करती है। तुलसी के गमले में दूसरा कोई पौधा न लगाएँ। तुलसी हमेशा घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएँ। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाने से बहुत ही शुभ होता है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर के दक्षिण भाग को छोड़कर कहीं भी तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है। लेकिन दक्षिण दिशा में पौधा लगाया तो वह पौधा फायदे पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुँचा सकता है।
जानिए तुलसी के पौधे से क्या फायदे होते हैं-
वास्तुशास्त्र के मुताबिक अगर किसी का व्यापार ठीक नहीं चल रहा है तो घर में तुलसी का पौधे को दक्षिण–पश्चिम में रखना चाहिए और हर शुक्रवार को तुलसी के पौधे में सुबह कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से व्यापार में लाभ मिल सकता है।
घर में तुलसी के पौधे को रखने के कई धार्मिक कारण होते हैं। तो वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से भी इसका काफ़ी महत्व माना जाता है। माना जाता है कि तुलसी के पत्ते खाने से शरीर का खून साफ़ होने के साथ–साथ त्वचा भी स्वस्थ रहती है। कहा जाता है कि घर में जिस जगह तुलसी का पौधा होता है वहाँ मच्छर और छोटे कीड़े नहीं आते है।
तुलसी के पत्ते में कई प्रकार की बिमारियों से लड़ने के गुण होते है-
तुलसी के पत्ते खाने से कई तरह की बिमारियों से बच सकते हैं। कहा जाता है कि रोज तुलसी के पत्ते खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। बताया जाता है कि तुलसी के पत्ते में कई प्रकार की बिमारियों से लड़ने के गुण होते हैं। जानकारों का कहना है कि रोज़ खाली पेट सुबह तुलसी की पत्तियों को खाने से मधुमेह, रक्त विकार आदि रोग दूर होते हैं।