संविधान के ‘अनु-75’ के अनुसार भारत का एक प्रधानमंत्री होगा जिसकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी। हमारे देश में प्रधानमंत्री देश का वास्तविक प्रमुख होता है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री को संसद के किसी भी एक सदन का सदस्य होना आवश्यक होता है।
परन्तु यदि ऐसा कोई व्यक्ति पीएम बन जाता है, जो संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं है तो उसे 6 माह या 180 दिन के भीतर किसी भी एक सदन की सदस्यता लेना अनिवार्य हो जाता है। अगर भारत का प्रधानमंत्री यदि लोकसभा का सदस्य है तो उसकी उम्र 25 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और यदि प्रधानमंत्री राज्यसभा का सदस्य है तो उसकी उम्र 30 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
शपथ कौन दिलाता है?
प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ राष्ट्रपति दिलाता है।
कार्यकाल
प्रधानमंत्री का कार्यकाल सिर्फ पांच वर्ष का होता है। परन्तु वह तब तक अपने पद पर बना रह सकता है जब तक पार्टी बहुमत में हो।
प्रधानमंत्री को कितना वेतन मिलता है
प्रधानमंत्री को 1,60,000 प्रति माह मिलता है। जिसमें 52,000 प्रति माह संसद के सदस्य के रूप में, 60,000 प्रति माह संसद आने-जाने के लिए होते हैं। इसके अलावा 5 करोड़ साल की सांसद निधि के मिलते है।
कार्य एवं शक्तियां
प्रधानमंत्री नीति आयोग, राष्ट्रीय विकास परिषद, अतंर्राजकीय परिषद और केन्द्रीय मंत्री परिषद का अध्यक्ष होता है। आप को बता दें, योजना आयोग को समाप्त करके अब नीति आयोग बना दिया है।
संविधान के ‘अनु-88’ के अनुसार पीएम और उसके मंत्री परिषद को यह अधिकार प्राप्त है कि वह संसद के किसी भी सदन में भाग ले सकते हैं तथा अपने विचार रख सकते हैं। परन्तु मतदान केवल उसी सदन में करेंगे जिसके वह सदस्य होंगे।
पीएम मंत्रीयों की सूची तैयार करता है और उसे राष्ट्रपति को सौंपता है। साथ ही पीएम किसी भी मंत्री को उसके पद से पदविमुक्त कर सकता है। प्रधानमंत्री सरकार का मुख्य वक्ता होता है। पीएम राष्ट्रपति को युद्ध और युद्ध विराम की घोषणा करने की सलाह भी देता है।
त्यागपत्र
प्रधानमंत्री अगर अपने पद को छोड़ना चाहता है तो वह अपना त्यागपत्र देश के राष्ट्रपति को देता है।
इस पद से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
- प्रधानमंत्री का वर्तमान आधिकारिक निवास लोक कल्याण मार्ग पर स्थित है। जिसे रेस कोर्स रोड कहा जाता है। लोक कल्याण मार्ग पर स्थित यह संपत्ति 12 एकड़ जमीन पर फैली हुई है। जिसमें कुल पांच बंगले शामिल हैं।
- रॉबर्ट वाल्पोल दुनिया के प्रधानमंत्री थे।
- अटल बिहारी वाजपयी का जन्मदिवस 25 दिंसबर सन् 2014 से सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 21 मई को प्रतिवर्ष आंतकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। जोकि राजीव गांधी को पूण्य तिथि है।
मौजूदा प्रधानमंत्री से जुड़े तथ्य
- वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।
- वह स्वतंत्र भारत में जन्में पहले पीएम हैं।
- पीएम का जन्म 17 सिंतबर, 1950 को हुआ था।
- पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है जो दो लोकसभा सीटों से लड़े और दोनों सीटें जीत गए।
- यह भारत के दूसरे पीएम हैं जो सीएम से सीधे पीएम बने हैं।