9/11 आंतकी हमले की आज 16वीं बरसी है। 16 साल पहले आज ही के दिन दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश पर हमला हुआ था। अमेरिका में हुए इस हमले ने पूरी दुनिया को हिला दिया था। आज भी इस हमले को दुनिया वाले भुला नहीं पाए हैं।
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जो न्यूयॉर्क की शान था और आंतकियों ने उस पर ही हमला किया। पलभर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर राख दिया था और हजारों की संख्या में लोगों की जान चली गई।
क्या हुआ था 9/11 आंतकी हमले में।
11 सिंतबर 2001 को 19 अल कायदा आंतकवादियों ने चार वाणिज्यिक यात्री जेट एअरलाइनर्स का अपहरण कर लिया था। उसमें से दो विमानों को जानबूझकर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और न्यूयॉर्क शहर के ट्विन टावर्स से टकरा दिया। जिससे विमान में मौजूद सभी लोग और ट्रेड सेंटर में काम कर रहे लोग मारे गए। दोनो भवनों के आस-पास मौजूद इमारतें भी नष्ट हो गईं। वहीं एक विमान को पेंटागन से टकरा दिया था और चौथा विमान जंगल में गिर गया।
इन तीन हमलें में करीबन 3000 लोगों की मौत हो गई और सैंकड़ों लोग घायल हो गए थे। इस हमले से 10 अरब की प्रॉपर्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर की बर्बादी हो गई थी।
9/11 आंतकी हमले की 10वीं बरसी पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शपथ ली थी, कि अमेरिका कभी भी आंतकवाद के खिलाफ अपनी लड़ार्इ में नहीं डगमगाएगा।