नरेन्द्र मोदी पीएम का पद संभालने से पहले वह लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। फिर 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने। 2014 के बाद वह कई बार गुजरात दौरे पर भी गए। मगर ऐसा पहली बार होने वाला जब वह किसी मस्जिद में जांएगे।
साल 2015 में जब पीएम नरेन्द्र मोदी यूएई के दौरे पर थे, तो वह वहां अबु धाबी की मशहूर शेख जायद मस्जिद भी गए थे और ये दुनिया की चर्चा का विषय बना था।
दरअसल, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे बुधवार यानी आज भारत के दौरे पर आ रहे हैं। वह गुजरात के अहमदाबाद जाने वाले हैं और वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुजरात की मशहूर सिद्दी सैयद मस्जिद जाने वाले हैं। आज शाम 6 बजकर 15 मिनट पर दोनों देश के नेता मस्जिद पहुंचेंगे। साथ ही पीएम मोदी खुद शिंजो को मस्जिद की खासियतें बताएगें।