दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो रिकॉर्ड बनाने के लिए कोई ना कोई काम करते रहते हैं। परन्तु भारत में ऐसे लोग हैं, जो ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बना लेते हैं जो कोई सोच भी नहीं सकता है। भारत के लोग अजीबो-गरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं और यही रिकॉर्ड उन्हें एक पहचान देते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही भारतीयों के नाम बताएंगे, जिनके नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनके द्वारा किये गए हैरान कारनामों की वजह से दर्ज है।
कीड़े-मकौड़े खाने का रिकॉर्ड
27 साल के जॉन पीटर जो कोयंबटूर में रहते हैं। उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। जॉन ने एक मिनट के अन्दर सबसे ज्यादा कीड़े मकौड़े खाने का रिकॉर्ड है। रिपोर्ट की माने तो जॉन एक बार में करीबन आधा किलो केंचुए खा जाता है। सिर्फ वह केंचुआ नहीं खाता बल्कि छिपकली, तिलचट्टा, श्रिम्प, मकड़ी और चींटी को ऐसे खाता है जैसे खाना खा रहा हो।

सबसे लंबे नाखून रखने का रिकॉर्ड
81 साल के श्रीधर चिल्लाल जो पूणे में रहते हैं। उनके नाम दुनिया में सबसे लंबे नाखून रखने का वर्ल्ड रिकार्ड है। आप को हैरानी होगी यह जानकर कि उन्होंने पिछले 65 साल से अपने नाखून नहीं काटे हैं। श्रीधर वर्ष 1952 से अपने नाखूनों को बढ़ा रहे हैं। दुनिया में सबसे लंबे नाखून का वर्ल्ड रिकार्ड दूसरी बार भी इन्हीं के नाम है। उनका नाम पहली बार गिनीज बुक में वर्ष 1980 में दर्ज हुआ था। उनके नाखून का साइज 909.6 सेंटीमीटर (358.1इंच) है।

कान के सबसे लंबे बाल
दुनिया में सबसे लंबे कान के बाल का रिकॉर्ड मदुरै के रहने वाले एंथोनी विक्टर के नाम पर है। उनके कान के बाल 18.1 सेंटीमीटर लंबे हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भोपाल के बीडी त्यागी के नाम पर दर्ज था, जिनके कान के बाल 10.2 सेंटीमीटर लंबे थे। रिटायर्ड हेडमास्टर एंथोनी को उनके छात्र कान में बाल वाले गुरुजी कहते हैं।

फ्लैग टैटू के नाम से मशहूर
इन्हें कौन नहीं जानता है पूरी दुनिया में ये फ्लैग टैटू के नाम से मशहूर हैं। दिल्ली के रहने वाले 74 साल के हर प्रकाश ऋषि के नाम बॉडी पर सबसे ज्यादा फ्लैग टैटू बनवाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने 94 फीसदी शरीर पर 305 देशों के फ्लैग, 185 देश के मैप, 165 मिनी फ्लैग और 2,985 चिन्ह बनवा रखा है। यानि की पूरी दुनिया अपने शरीर पर बनवा रखी है।

नाक से टाइपिंग करने का रिकॉर्ड
आम लोग तो हाथ से टाइपिंग नहीं कर पाते हैं। टाइपिंग सिखने में ही सालों लग जाते हैं। परन्तु वहीं हैदराबाद के रहने वाले 26 साल के मोहम्मद खुर्शीद हुसैन के नाम नाक से सबसे तेज टाइपिंग करने का रिकॉर्ड दर्ज है। 47.44 सेकेंड में 103 शब्द टाइप करने का इनके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एक लड़की के नाम था। जिसने 1 मिनट 33 सेकेंड में यह रिकॉर्ड बनाया था।

दुनिया की सबसे लंबी मूंछ
जयपुर के रहने वाले राम सिंह चौहान अपनी मूंछों की वजह से अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा चुके हैं। उनकी मूंछें 4.29 मीटर लंबी हैं। वह अपनी मूंछों को लंबा करने के लिए नारियल का तेल, ऑलिव ऑयल से रोजाना मसाज करते हैं।
