गुरूवार से निर्मला सीतारमण ने रक्षा मंत्रालय संभाल लिया है। रक्षामंत्री की कुर्सी संभालते ही उनका अधिकारिक ट्विटर भी अकाउंट बन गया। जिसपर करीबन चार हजार लोगों ने फॉलो भी कर लिया और फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
Grant of more than Rs 13 cr will be released for 8685 ex-servicemen, widows and dependants out of the Armed Forces Flag Day Fund (2/2) pic.twitter.com/DdjrLddkxE
— Raksha Mantri (@DefenceMinIndia) September 7, 2017
रविवार को कैबिनेट में फेरबदल में निर्मला को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला और उन्होनें रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन वह रविवार को अपने मंत्रालय की कुर्सी नहीं संभाल पाई थी। क्योकि निर्मला से पहले ये मंत्रालय अरूण जेटली संभाल रहे थे। और रविवार को ही अरूण को जापान के लिए रवाना होना था। पहले ही सारी तैयारियां हो चुकी थी। आखिर में बदलाव करना ठीक नहीं था। इसलिए जब अरूण जेटली जापान दौरे से लौटे तो उन्होंने पदभार निर्मला को सौंप दिया। निर्मला के रक्षा मंत्रालय संभालते वक्त अरूण जेटली भी वहां मौजूद रहे।
अपनी कुर्सी संभालते ही उन्होनें पहला फैसला भी सुना दिया। उन्होंने रक्षा मंत्री एक्स-सर्विसमेन फंड से वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। साथ ही उन्होंने 8685 पूर्व सैनिकों, विधवाओं और आश्रित सैनिकों के लिए आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे फंड से 13 करोड़ रूपये का अनुदान जारी किया है।
आप को बता दें, निर्मला पहले वाणिज्य राज्य मंत्री थी।