ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर के बोमीखल के पास 10 सितंबर को एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढह जाने से दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई और 10 से ज़्यादा घायल हो गए। आँकड़ों की माने तो 17 से अधिक लोग के घायल हो गए।
दोपहर में जब फ्लाईओवर का हिस्सा धराशायी हुआ तो करीब 15 मजदूर वहाँ पर काम कर रहे थे जो उस हिस्से के नीचे दब गए। हादसे की जानकारी के बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। बचाव कार्य के लिए 10 दमकल गाड़ी एवं क्रेन के ज़रिए फ्लाइओवर का मलबा हटाया जा रहा है। मामला की गंभीर स्तिथी के बाद ओड्राफ की टीम भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।
Bomikhal flyover collapse: Two engineers suspended & high-level enquiry ordered, exemplary action will be taken against guilty: Odisha CM pic.twitter.com/hzvIolrK9z
— ANI (@ANI) September 10, 2017
2012 से शुरू किया गया है ब्रिज का निर्माण, अब तक हालत जस की तस-
फ्लाओवेरब्रिज का लाम वर्ष 2012 में शुरू हुआ था। इसका ज़िम्मा पंडा इंफ्रास्ट्रक्चर को दिया गया था। इस ब्रिज को बनाने की डेडलाइन 2014 थी मगर यह आज तक भी पूरा नहीं हो पाया।
सरकार ने किया मुआवज़े का एलान-
ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतक के परिजनों के लिए पांच लाख रूपये की मुआवज़ा राशि और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की। सरकार ने इस मामले में दो इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है और मामले की कड़ी जांच करने का निर्देश दिया है।