रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे के हत्या के आरोपी अशोक की गलती उसके परिवार को झेलनी पड़ रही है। गलती अशोक ने की मगर गांव के लोगों ने परिवार की मदद करने की जगह बहिष्कार कर दिया है।
इस मामले रविवार गांव में पंचायत बैठने वाली है। फिर वो इस मामले में फैसला सुनाएगी। बस कंडक्टर अशोक गुरूग्राम में स्थित घमरोज गांव का रहने वाला है। शनिवार देर रात घमरोज गांव के लोगों ने अशोक को दिल दहला देने वाली घटना का अपराधी मानते हुए, परिवार का बहिष्कार करने का फैसला किया है और परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया है।
वहीं दूसरी तरफ अशोक का परिवार उसको बेकसूर बता रहा है। उसकी पत्नी का कहना है, अशोक ऐसा कुछ नहीं कर सकते और वो बेकसूर हैं।
शुक्रवार को रायन इंटरनेशल स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे प्रद्युम्न को गला रेतर कर हत्या कर दी। पुलिस ने अशोक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया जिसके बाद अशोक ने अपना जुर्म कबूल किया।
ज्यादा जानकारी के लिए यहां पढ़े।
रेयान मर्डर केस: शिक्षा मंत्री राम बिलास बोले, ‘मैं खुद एक पिता हूं’
रेयान इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल को किया सस्पेंड