गूगल ने डूडल बनाकर मॉर्डन डिक्शनरी के फ़ादर ‘सैम्यूअल जॉनसन’ के 308वें जन्मदिवस पर उनको सम्मान दिया है।
आज (18 सितंबर) को इस महान इंसान का जन्मदिन है जिनकी वजह से आज हम किसी भी शब्द का बड़ी आसानी से मतलब समझ सकते हैं।
‘फ़ादर ऑफ़ मॉर्डन डिक्शनरी’-
उन्होंने 9 साल तक अँग्रेज़ी डिक्शनरी निकालने के लिए कड़ी मेहनत की जो सन् 1755 में प्रकाशित हुई। और तब से ही लोग उन्हें ‘फ़ादर ऑफ मॉर्डन डिक्शनरी’ के नाम से जानने लगे।
जॉनसन एक समृद्ध ब्रिटिशर और एक प्रतिबद्ध इंसान थे। इस मॉर्डन डिक्शनरी को बनाने के बाद जॉनसन को बहुत कामयाबी मिली। ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी को बनने में 150 साल लगे और तब तक जॉनसन की ब्रिटिश डिक्शनरी को काफ़ी विशेष महत्व मिला।
गूगल ने सम्मान में बनाया डूडल-

इन महान व्यक्ति के 308वें जन्मदिवस के अवसर पर गूगल ने उनके सम्मान में डूडल बनाया है। इस डूडल में आप एक किताब को देखेंगे, जिसे खोलने के बाद पहले बाएँ पन्ने पर आपको सैम्यूअल जॉनसन की फ़ोटो दिखाई देगी।
जॉनसन के जीवन पर किताब ‘द लाइफ़ ऑफ़ सैम्यूअल जॉनसन’-
जॉनसन के ऊपर एक किताब भी लिखी गई है जिसका नाम ‘द लाइफ़ ऑफ़ सैम्यूअल जॉनसन’ है। इसे जेम्स बोसवेल ने लिखा है। उसमें उनकी जीवन में घटी सभी घटनाओं का वर्णन किया गया है। उन्होने अपनी ज़िंदगी में बहुत दुख देखे। सन् 1752 में जॉनसन की पत्नी का देहांत हो गया, लेकिन जॉनसन ने अपना काम नहीं छोड़ा। अपने जीवन में उन्होने कुल 6 डिक्शनरी प्रकाशित की। उनकी छठी और आख़िरी डिक्शनरी तब प्रकाशित हुई जब वो जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रहे थे। सैम्यूअल जॉनसन का निधन 13 दिसंबर 1784 में हो गया। उनकी इस उच्च रचना के कारण आज गूगल और पूरा विश्व उनको श्रृद्धाजंलि समर्पित कर रहे हैं।