मेट्रो में अगर आप सफर करते हैं और आप को सीट मिल जाती हैं। तो आप बहुत भाग्यशाली हैं। आप ने कई बार देखा होगा कि कुछ लोग सीट को लेकर कानून तक को याद करा देते हैं। खुद को जहां फिट समझते हैं, वहां फिट होने की पूरी कोशिश करते हैं। कई बार ऐसे करने पर झगड़ा भी हो जाता है।
मेट्रो सीट को लेकर एक वाकया चीन के नानजिंग शहर से आया है। वाकया सुने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे।दरअसल, चीन की मेट्रो में एक नौजवान लड़के ने अपनी सीट एक महिला को नहीं दी। महिला ने सीट के लिए नौजवान से बहस भी की। मगर फिर भी वो सीट नहीं मिली। तो महिला वो काम कर दिया जो शायद किसी ने नहीं किया।
वो महिला उस नौजवान की गोद में जाकर बैठ गई। महिला की हरकत से नौजवान काफी अचरज महसूस कर रहा था।मगर वो महिला उसकी गोद में ही बैठी रही।