जहां एक ओर बॉलीवुड स्टार्स आइफा 2017 के लिए न्यूयॉर्क में शिरकत कर रहें हैं वहीं अनुष्का शर्मा ब्वॉयफ्रेड विराट कोहली के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं। आपको बता दे सलमान खान, आलिया भट्ट, सुशांत सिंह राजपूत, कृति सनॉन ने कल रात न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए हैं। लेकिन अनुष्का यहां आइफा नहीं बल्कि विराट के साथ मस्ती कर रही हैं। दोनों वहां आईफा से पहले पहुंच गए हैं लेकिन लगता है उन्हें इस बात का फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि दोनों बस एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। यूं ही नहीं इस कपल के चर्चे हर कोई करता हैं। दरहसल हाल ही में दोनों की इस वेकेशन से एक तस्वीर लीक हो गयी थी। जिसमे दोनों को एक साथ शौपिंग पर देखा गया था। दोनों ही काफी बिजी चल रहे हैं इसलिए आपस में टाइम नहीं दे पा रहे हैं।
जिसकी वजह से अब दोनों अपने इस वेकेशन को खुलकर एन्जॉय करना चाहते हैं। विराट, कुछ दिनों पहले वेस्ट इंडीज का हिस्सा थे। साथ ही अनुष्का इनदिनों अपनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन में बिजी थी। दोनों के हेक्टिक शेड्यूल के कारण दोनों एक दूसरे को टाइम नहीं दे पाते थे।