सुनने में आपको थोड़ा अटपटा लगेगा पर हाँ यह सच है की अगर हम कुछ फुटबॉल खिलाडियों के नाम पढ़ें तो वो एक पूरा भारतीय परिवार बना सकते है| सुनकर थोड़ी हंसी आएगी पर यह सच है ,आपने कभी ध्यान नहीं दिया होगा पर जब आप ध्यान से इन फुटबॉल खिलाडियों का नाम पढ़ेंगे तो आपको खुद-ब-खुद यकीन हो जायेगा।
यह रहा फुटबॉल का भारतीय परिवार :-.
- जुआन माता (Juan Mata)….जय माता की।

जुआन माता एक स्पेनिश फुटबॉलर है जो इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और स्पेन की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते है।
- इगोर पिता (Igor Pita).. पिता जी जो अपने बच्चों को अच्छे से लुभाते है

इगोर पिता एक पुर्तगाली फुटबॉलर है जो सी.एफ. के लिए एक डिफेंडर के रूप में खेलते है।
- नाना ओफोरी त्वमसि ( Nana ofori twamsi)…ऐसा खिलाड़ी नाना तो कभी नहीं देखा !

नाना ऑफिरी फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप में येविल टाउन के लिए एक डिफेंडर के रूप में खेलते हैं जो एक पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हैं।
- नानी (Nani)… शुक्र है हमारी नानी ऐसी नहीं है।

नानी एक पुर्तगाली फुटबॉलर है जो अंग्रेजी क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और वियतनाम की राष्ट्रीय टीम के लिए एक विंगर के रूप में खेलते हैं।
- काका (Kaka).. काका जी कल खाने पर ज़रूर आइये गा!

काका, एक ब्राजीली फुटबॉल हमला करने वाला मिडफ़ील्डर है जो वर्तमान ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलता है।
- बाबा दिअवरा (Baba diawara).. ऐसे बाबा जो जवानों को भी फुटबॉल में टक्कर दे दें।

बाबा दिवावा एक सेनेगल का एक पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी है जो स्पेन में सेविला एफसी लेवेन यूडी के लिए एक स्ट्राइकर के रूप में खेलता है।
- यूजीने दादी (Eugene dadi)… दादी इस उम्र में कहाँ भाग रही हो?

यूजीने दादी एक इ्वोरियन फुटबॉल स्ट्राइकर हैं |
- लुइस बोआ मरते (Lewis boa marte).. बुआ जी फूफा जी कहाँ रह गए ?

बोआ मोर्ते एक पुर्तगाली पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हैं।
- डेनिस बेहन (Dennis behan) रक्षा बंधन पर जीजा जी को साथ जरूर लाना।

डेनिस बेहन आयरिश फुटबॉलर हैं।
- मामा दोउ दिअल्लो ( mamadou diallo) मामा जी आप मेरे लिए कुछ लेकर आना।

मामा दोउ दिअल्लो पूर्व सेनेगल फुटबॉल स्ट्राइकर हैं।
- मामी यामागुची (Mami yagamuchi) आज आपके हाथ का खाना खा कर किक मिल गयी।

मामी यामागुची जापान की फुटबॉल प्लेयर है।
- मेस्सी (messi).. सबकी प्यारी है हमारी ये मासी

मेस्सी एक अर्जेण्टीनी फुटबॉलर है जो स्पैनिश क्लब एफसी बार्सिलोना और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते है
ये रहा फुटबॉल का भारतीय परिवार जिसमे सिर्फ दादा जी की कमी है बाकी सब इस परिवार के सदस्य है.