अगर अंतिम संस्कार से पहले कोई वापस जिंदा हो जाये तो क्या कहेंगे। आप या तो इसे भगवान का चमत्कार कहेंगे या फिर भूत समझकर भागने लगेंगे। जी हां, कुछ ऐसा ही वाकया सामने आया है केरल राज्य के इड़ुक्की में। इस इलाके में एक महिला की मौत के बाद उसके जिंदा होने की घटना से इलाके के लोग हैरत में है।
दरअसल एक रिपोर्ट के अनुसार इडुक्की में एक 40 साल की महिला रत्नम अम्मा का जोंडिस बीमारी का इलाज चल रहा था। मदुरई के अस्पताल में इलाज के चलते महिला के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिसके चलते परिजन इस महिला को लेकर अपने घर चले गये। रत्नम अम्मा के परिवार के लोगों की माने तो रास्ते में ही ऐंबुलेंस में उनके शरीर ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद परिजनों को लगा कि उनकी मौत हो गई है।परिजनों ने उनका शव मौर्चरी में रखवा दिया था। लगभग एक घँटे बाद उसके परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले जाने लगे तो उन्होने देखा कि रत्नम अम्मा की सांस चल रही है। इस महिला को तुरंत ही अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। फिलहाल इस केरल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
मौत के मात देकर वापिस आने वाली इस महिला को लेकर इलाके के लोगों में काफी कौतुहल है। कई लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ रुहानी ताकतों से भी जोड़कर देख रहे हैं। इस मामले की असलियत क्या है ये तो पुलिस रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पायेगा।