बेशक आप भी यह जानना चाहते होंगे की, ऐसा क्या हुआ की अमेरिका अपना टैक्स सिस्टम बदलने जा रहा है ? आपको बता दे कि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चाहते है कि, अमेरिकी टैक्स सिस्टम में बदलाव हो, उनका मानना है कि, अमेरिका का बहुत सा काला धन विदेशो में छिपा है, जिसे देश में लाने जरुरत है,क्योकि यह धन अमेरिका की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है|

हाल ही में अमेरिकी राज्य नॉर्थ डेकोटा में लोगों को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि “ हमे अमेरिका का अरबो डोलर का कला धन देश में वापस लाना ही होगा, जो नई कर प्रणाली के माध्यम से ही संभव हो सकता है| अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने देश वासियों को यह धन स्वदेश लाने के लिए ही नही प्रेरित किया बल्कि, साथ ही यह भी कहा कि इस धन को अमेरिकी कंपनियों तथा अमेरिकी नौकरियों में लगाया जाएगा , जिससे अमेरिकी लोगो के लिए रोज़गार के अवसर बढ़ेगे|
ट्रम्प ने कहा कि नई कर प्रणाली अमेरिकी कंपनियों को विदेशो से काला धन लाने में सहायता करेगी और उसे तेज़ी से बढ़ते हुए अमेरिकी शहरो में खर्च करने का मौका देगी|
यह देखने योग्य वाली बात होगी कि, अमेरिका की यह नई कर प्रणाली उसकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर डालती है, साथ ही इसका अंतर्राष्ट्रीय स्तर तथा भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा |