मनुष्य हमेशा अपने शरीर के बारे में नई बातें जानने के लिए तत्पर रहता है, पर आज तक इसे पूरी तरह कोई नही जान पाया है।
आपको जानकार हैरानी होगी कि आपके शरीर के बारे में कई ऐसे रोचक तथ्य हैं जो किसी को मालूम नहीं है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं शरीर से जुड़े ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य जो आपको हैरान कर देंगे।
1नींद:-
इंसान अपने जीवन का एक तिहाई हिस्सा, यानि औसतन 25 वर्ष, सोने में गुज़ार देता है। अक्सर मनुष्य दोपहर के 2.00 बजे और रात के 2.00 बजे सबसे ज़्यादा थकान महसूस करते हैं। अगर आप कोई को 7 घंटे से कम सोते हैं तो जुकाम होने की संभावना बढ़ जाती हैं।
2बैक्टीरिया से भरा शरीर:-
किसी वयस्क मनुष्य के शरीर में बहुत बैक्टीरिया होते हैं। वहीं आपके मुँह में इतने बेक्टीरिया होते हैं, जितने इस धरती पर इंसान भी नहीं हैं। है ना रोचक बात ?
3स्वीमिंग पुल जितना लार:-
अपने जीवन काल के दौरान आप इतना लार थूकते हैं कि उस लार से दो स्वीमिंग पुल भरे जा सकते हैं।
4पेट का अम्ल ज़िंक को जलाने के लिए काफ़ी:-
इंसान के पेट में जो अम्ल होता है वो ज़िंक को जलाने के लिए काफ़ी होता है। लेकिन इससे पेट को नुकसान नहीं होता क्योंकि पेट की भित्तियाँ लगातार खुद नवीनीकृत हो जाती है।
5कंक्रीट से ज़्यादा मज़बूत हड्डी:-
मनुष्य के शरीर की जाँघ की हड्डी कंक्रीट से भी चार गुना मजबूत होती है।
6तनाव से मौत की संभावना:-
जब इंसान ज्यादा तनाव में होता है तो खून गाढ़ा होने लगता है जिससे खून के थक्के जमने की संभावना रहती है। यही वजह है कि ज़्यादा तनाव लेने से हार्ट अटैक आता है।
7मानव शरीर में कील बनाने जितना लोहा:-
हमारे शरीर में इतना लोहा (आइरन) होता है जिससे 1 इंच तक की लंबाई की कील बनाई जा सकती है ।
8खास गंध और प्रिंट:-
सभी मनुष्यों में अलग गंध, अलग फिंगर प्रिंट और अलग जीभ प्रिंट होते हैं।