आइसक्रीम ऐसी चीज है जिसे बच्चों से लेकर बडे तक सभी पंसद करते हैं और
आइसक्रीम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है लेकिन जल्द ही
आइसक्रीम पिघलने भी लगती है। लेकिन अब आपको इस समस्या सें निजात मिल
जायेगी और आप आराम से लुत्फ उठाते हुए आइसक्रीम खा सकते है, वह पिघलेगी
भी नहीं। जापान में वैज्ञानिकों ने आइसक्रीम पूरी खाने से पहले उसे
पिघलने से रोकने का हल खोज निकाला है।
कंटेनर से आइसक्रीम निकालने और उसे किसी बाउल या कोन पर रखने के बाद ही
वह पिघलने लगती है, जापान में कनज़ावा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने
आइसक्रीम का मेल्टिंग प्वाइंट बढ़ाकर उसका आकार बरकरार रखने का तरीका खोज
लिया है. मेल्टिंग प्वाइंट वह तापमान होता है जिस पर कोई ठोस पदार्थ द्रव
में पिघलने लगता है, लेकिन इस प्रक्रिया के बाद आइसक्रीम देर से पिघलेगी।
‘द टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, आइसक्रीम बिना पिघले कमरे के तापमान में
तीन घंटे तक रखी जा सकती है, शोधकर्ताओं ने आइसक्रीम का टेस्ट करने के
लिए पांच मिनट तक इस पर हेयर ड्रायर चलाया और वह अपने आकार में ही रही.
वैज्ञानिकों ने स्ट्रॉबेरी से निकलने वाले पॉलीफिनोल द्रव के साथ मिलाकर
यह आइसक्रीम बनाई है।