कई लोगों की सोच है कि खूबसूरती का मतलब सुंदर चेहरा और आकर्षक शरीर होता है।
लेकिन क्या सिर्फ़ यही सुंदरता नापने का पैमाना है? सुंदरता देखने वालों की आँखों में होनी चाहिए। आज हम आपको ऐसी मॉडल्स के बारे में बताएँगे जिन्होने सुंदरता को नया आयाम दिया।
1. मेलनी गेडोस (Melanie Gaydos)-

मेलनी गेडोस के होंठ जन्म से ही कटे थे। उनके आंख और कान में भी विकृतियां थीं। इन्हें ठीक करने के लिए उन्हें बचपन में 40 सर्जरियों से गुजरना पड़ा।
वह जन्म से ही इस बीमारी से पीड़ित हैं। ये एक ऐसी घातक बीमारी है, जिसमें दांत, नाखून, हड्डियां और शरीर के कई अंग पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाते।
इतनी खतरनाक बीमारी के बावजूद, मेलनी ने न तो अपनी किस्मत को कोसा और न ही हार मानी। 6 साल पहले उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और बन गई अमेरिका की टॉप मॉडल।
2. ख़ौड़िया डीओप (Khoudia Diop)-

काले रंग की वजह से उन्हें स्कूल में बहुत चिढ़ाया जाता था। लेकिन इन सब को नकारते हुए आज वो टॉप मॉडल है।
इस विदेशी मॉडल को आप ब्लैक ब्यूटी का एक उदाहरण कह सकते हैं। इनका नाम ख़ौड़िया डीओप है। ये अपनी नैचुरल ब्यूटी और डार्क स्किन की वजह से इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं। इनके लाखो फैंस हैं।
3. माशा टीएलन (Masha Tyelan)-

इनकी आँखे आम लड़कियो के मुक़ाबले हद से ज़्यादा बड़ी हैं। इसी कारण कभी-कभी इन्हे एलीयन कह कर भी चिढ़ाया जाता था। लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में अब माशा टीएलन जाना पहचाना नाम है।
4. जैमी ब्रूयर (Jamie Brewer)-

ये पहली ऐसी मॉडल है जिन्हें डाउन सिंड्रोम है। यह एक आनुवंशिक विकार है। यह मानसिक और शारीरिक लक्षणों का समूह है जो एक अतिरिक्त गुणसूत्र 21 की मौजूदगी के कारण होता है। इससे ना सिर्फ चेहरा विकृत हो जाता है, बल्कि दिमाग़ की गति भी कम हो जाती है।
5. विक्टोरिया मॉडेस्ट ( Victoria Modesta)-

उनके पैरों का 15 बार ऑपरेशन हुआ। आखिर में पैर काटना पड़ा। बावजूद इसके वो एक पॉपुलर मॉडल हैं। किसी ने सच ही कहा है सुंदरता की कोई भाषा नही होती। एक पैर के बिना भी आज वो सफल मॉडल है।
6. सैन्टल ब्राउन-यंग (Chantelle Brown)-

यह मॉडल स्किन पिगमेन्टशन से पीड़ित हैं। फिर भी उन्होने अपनी इस कमी को गुण में बदल लिया और आज एक सफल मॉडल बन गईं।
जहाँ कई लोगों ने उनकी बीमारी को लेकर मज़ाक उड़ाया वहीं कई लोगों ने उनके मनोबल को गिराने में कोई कसर नही छोड़ी। बावजूद इसके उन्होने मॉडलिंग की दुनिया में एक मुकाम हासिल किया।