जी हां,भारत के 75% लोग करते है अपनी सरकार पर भरोसा। ऐसा सरकार नही एक विश्व स्तरीय रिपोर्ट में कहा गया है| “OECD गवर्मेंट एट ए ग्लांस रिपोर्ट” के हवाले से ग्लोबल इंडेक्स ऑफ़ कन्ट्रीज का इंडेक्स जारी किया जा चुका है। जो भारत के लिए खुश खबरी लेकर आया है। भारत को ग्लोबल इंडेक्स ऑफ़ कन्ट्रीज का इंडेक्स की रिपोर्ट में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। आपको बता दे की यह इंडेक्स देश की सरकारों की विश्वसनीयता के आधार पर बनाया जाता है।ग्लोबल इंडेक्स ऑफ़ कन्ट्रीज इंडेक्स बताता है की किसी भी देश की जनता उस देश की सरकार पर कितना भरोसा करती है। रिपोर्ट में बताया गया है की 73 प्रतिशत भारतीय अपनी सरकार पर विश्वास रखते है। इस तरह भारत सरकार विश्वसनीयता प्राप्त करने में तीसरे स्थान पर है। साथ ही ग्लोबल इंडेक्स ऑफ़ कन्ट्रीज इंडेक्स बताता है की भारतीय सरकार सेवाओं का प्रभावी रूप में वितरण कर पाने और अपने नागरिको को जोखिम से बचाने की क्षमता के आधार पर लोगो का भरोसा जीता है।
इस इंडेक्स में स्विट्ज़रलैंड 80% के साथ सबसे आगे रहा जबकि ग्रीस 13% के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा।
इस रिपोर्ट के कारण भारत की रैंकिंग ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस में सुधरेगी साथ ही यह रिपोर्ट भारत में ज्यादा विदेशी निवेश लेकर आएगी। क्योकि ग्लोबल इंडेक्स ऑफ़ कन्ट्रीज का इंडेक्स अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मूडीज़ और S&P जैसी रेटिंग एजेंसीज को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।