यह प्रेम कहानी ऐसे दो लोगों की है जो अपने प्यार को कभी नाम नहीं दे पाए। जिनका प्यार सियासत की दीवारों के बीच सिमट गया। इस कहानी का नायक था एक ऐसा इंसान जो दुनिया की सबसे ताकतवर पद पर था। 22 वर्ष की युवती इस प्रेम कहानी की नायिका थी।
यह सबसे चर्चित स्केंडलों में गिना जाता है:-
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और व्हाइट हाउस की सहायिका मोनिका लेविंस्की का प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जब रिलीज़ हुआ तो उनका रिश्ता सार्वजनिक हो गया।
21 सितंबर 1998 को अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की मोनिका लेविंस्की के साथ उनका रिश्ता सबके सामने आ गया। इसने अमेरिकी राजनीति में तूफान ला दिया था। जब ये टेप सामने आया तब मोनिका व्हाइट हाउस में इंटर्न के तौर पर काम करती थी। 23 जुलाई 1973 को कैलीफ़ोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में पैदा हुई मोनिका उस समय केवल 22 साल की थी।
कैसे खुला नाजायज़ रिश्ते का राज़?
इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब मोनिका ने अपने दिल की बात रक्षा विभाग की एक सहकर्मी लिंडा ट्रिप के साथ साझा किए। मोनिका को शायद इस बात की भनक नहीं थी कि जिसे वो अपना दोस्त समझ सारी बातें बता रही है, वो ही उसके विनाश का कारण बन जाएगी।
लिंडा ने चुपके से मोनिका की सारी बातें रिकॉर्ड कर ली। लिंडा ने कई दिनों तक इस बात को छिपा कर रखा। लेकिन जब 1998 में मोनिका ने पाउला जोन्स केस में यह शपथपत्र दाखिल किया कि उसका क्लिंटन के साथ कोई संबंध नहीं है तो लिंडा ने वह रिकॉर्डिंग पाउला मामले की जाँच कर रहे अधिकारी किनिथ स्टार को सौंप दी। उस वक्त किनिथ क्लिंटन के खिलाफ़ कई मामलों की जाँच कर रहे थे।
जब क्लिंटन ने कबूला अपना नाजायज़ रिश्ता:-
रिकार्डिंग सबके सामने आने के बाद लेविंस्की ने आख़िर कबूल ही लिया कि बिल क्लिंटन के साथ उनके संबंध थे। उसने बताया कि क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन के व्हाइट हाउस में मौजूद होने के बावजूद वो दोनो करीब आ गए। पहले तो राष्ट्रपति क्लिंटन ने इस रिश्ते को सिरे से ख़ारिज कर दिया था, लेकिन बाद में मामले को तूल पकड़ता देख उन्होने अपने नाजायज़ रिश्ते को कबूल लिया।
हाल ही के अमरीकी चुनाव में भी उछला सेक्स टेप का मुद्दा :-
हैरान करने वाली बात है कि स्केंडल के इतने सालों बाद भी आजतक कोई इसे भुला नही पाया है। ये वो दाग है जो क्लिंटन की छवि से कभी नहीं मिटा।
हाल ही के अमेरिकी चुनाव में भी बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की का सेक्स स्कैंडल फिर उछला था, जब राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी ने डॉनल्ड ट्रंप को सेक्सिज़्म का प्रतीक कहा था। ट्रंप ने तब जवाब में कहा था- मैं महिलाओं की बहुत इज्जत करता हूँ इसके साथ साथ उन्होने एक ट्वीट भी डाला जिसमे ट्रंप ने बिल क्लिंटन पर निशाना साधा था।
Hillary Clinton has announced that she is letting her husband out to campaign but HE’S DEMONSTRATED A PENCHANT FOR SEXISM, so inappropriate!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) December 27, 2015
सेक्स स्कैंडल के बाद मोनिका ने व्हाइट हाउस छोड़ दिया और आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं थी। लेविंस्की और क्लिंटन का प्यार परवान तो न चढ़ सका लेकिन यह इतना विवादित ज़रूर हो गया जिसे करीब 19 साल बीत जाने के बाद भी लोग उसी इस प्रेम कहानी की चर्चा करते हैं, बिल्कुल वैसे ही जैसे 1998 के समय किया करते थे।