सोमवार की सुबह का पहला कारोबार बढ़त के साथ शुरू हुआ| BSE का सेंसेक्स 0.55% की बढ़त के साथ खुला वही NSE के निफ्टी 50 को भी 0.48% की बढ़त मिली है| सेंसेक्स 31,860.68 अंको के साथ +173.16 से शुरू हुआ, वही निफ्टी 50 भी इसी तरह 9,982.20 अंको के साथ 47.40 आज आगे बड़ रहा है|
ध्यान देने वाली बात है की, हैदराबाद में GST की कौंसिल की बैठक में कुछ ऐसे फैसलों को नही लिए गये जिसके कारण मार्किट में नकारात्मक प्रभाव पड़े| साथ ही GST की रिटर्न भरने की तारीख को भी बड़ा दिया गया था| जिसे मार्किट में उत्साह देखने को मिला|

कमोडिटी मार्किट के हाल….चांदी चमकी पर
आज कमोडिटी मार्किट में चांदी तो चमकी पर सोने और ताम्बे में गिरावट देखी गई| सोना (-0.44%) गिरा वही तांबा (-0.54%) इसके साथ ही, तेल की कीमत भी 0.44% तक गिरावट के साथ शुरू हुई| फिर भी आज चांदी 0.10% की चमक अपने साथ लेकर आई|
बढ़त के साथ ही बन्द हुआ आज का मार्किट
BSE ने जहा 194.64 अंको उछाल लगाई वही NSE भी 71.25 अंको पर बंद हुआ| इसके साथ ही अब सेंसेक्स 31,882 और निफ्टी50 10,006 पर बंद हुआ| आज के BSE के टॉप गेनर है…LT,एशियन पेंट्स,मारूति,HDFC बैंक,NTPC और कई दिनों से घटा झेल रही M&M आज भी सबसे ज्यादा घाटे में रही| अगर NSE की टॉप कंपनीज को देखे तो इनमें इंडस बैंक, टाटा पॉवर, गेल, LTऔर यसबैंक शामिल है, जबकि IBULHSGFIN को सबसे ज्यादा घाटे का सामना करना पड़ा|
मार्किट के रुझानो की बात की जाए तो इंडस बैंक और BFIL के समझौते ने मार्किट को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया तथा सुमीम कोर्ट के जे.पी कम्पनी के निर्णय का भी मार्किट ने खुले हाथो से स्वागत किया| आपको बता दे कि, सेबी द्वारा की जा रही पारदर्शिता कोशिशे भी अपना सकारात्मक रंग मार्किट पर दिखाने लगी है| जिसके चलते राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय निवेशक बाज़ार की ओर लगातार आकर्षित हो रहे है|