पहले जानते है NSE के हाल, आज NSE 18.70 के अंको की बढ़त के साथ 9,934.90 पर बंद हुआ| जिसमे 0.19% की वृद्धि दर्ज की गई| NIFTY50 के टॉप गेनर IBULHSGFIN कम्पनी रही, जिसे 4.03% की बढ़त ह्ह्सिल हुई| वही दूसरी ओर ITC कम्पनी को सबसे ज्यादा -1.92% का घाटा झेलना पड़ा|
BSE सेंसेक्स भी 31,662.74 के साथ +0.77 की बढ़त लेकर बंद हुआ| M&M (+2.02%)जहा सबसे ज्यादा मुनाफे में रही, वही फिर ITC को (-1.72%) का घाटा झेलना पड़ा|
कुल मिलाकर आज बाज़ार थोड़े मुआफे के साथ बंद हुआ| अबी तक भारतीय शेयर बाज़ार, ट्रम्प की कर नीति से प्रभावित होता नही दिख रहा है| जो भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को प्रदर्शित करता है |

आज की मुद्रा बाज़ार के हाल
आज बाज़ार के अंत तक रुपया डॉलर के मुकाबले (-0.18%) कम होकर, -0.1125 अंको के साथ गिर गया तथा इसका मूल्य प्रति डॉलर USDINR के बराबर 64.1525 रहा|
उछाल के साथ बंद हुआ मार्किट
BSE SENSEX आज 24.78 की बड़ी बढ़त के साथ , 31,687.52 अंको के साथ बंद हुआ . जिसमे 0.08% का उछाल देखा गया . वही अगर NSE के निफ्टी 50 की बात की जाए तो , यह भी 4.90 अंको की बढ़त के साथ 9,934.80 पर बंद हुआ. जिसमे भी 0.05% का उछाल देखा गया.
निफ्टी में 17 कंपनीज फायदे में रही,वही 34कंपनीज आज मुनाफा नही कर पाई . सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मुनाफा LT कम्पनी को हुआ , जो 4.07% फायदे में रही . वही कल की तरह M&M भी आज सबसे ज्यादा घाटे रही.
कोमोडिटी मार्किट के हाल मिले जुले रहे
चांदी(+0.76) के मूल्यों में तो उछाल हुआ , पर सोना (-0.09), ताम्बा (-0.54) और क्रूड आयल में (
-0.44) की गिरावट दर्ज की गई .
मार्किट के रुझानो से ऐसा लग रहा है की, काले धन की वापसी की खबर ने आम जनो के साथ मार्किट को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है . एक बात को साफ़ हुई है कि, चाहे वह जनता हो या मार्किट भ्रष्टाचार को लोग साफ़ साफ़ नाकारने लगे है .
धनतेरस के पहले ही सोने की कीमतों में उछाल

आज बाज़ार बंद होते होते सोने की कीमतों में 900 रूपए भारी उछाल आया. सोना अब 31,350रूपए प्रति ग्राम पर आकर बंद हुआ . इसकी वजह अमेरिका और नार्थ कोरिया के बीच तना – तनी को बताया जा रहा है . साथ ही डॉलर का कमजोर होना भी एक प्रमुख कारण रहा है .यह दस महीनो की सबसे ज्यादा बड़ी तेज़ी है .साथ ही फ्यूचर मार्केट में मजबूत रुख ने भी सोने की कीमतों को सहारा दिया है।